Looking For Anything Specific?

6 अप्रैल 2022 : Tata लम्बी रेंज वाली Tata Nexon EV 2022 को लांच करेगी

Tata to Launch Long-Range Tata Nexon 2022 on 6th April 2022


Tata to Launch Long-Range Tata Nexon 2022 on 6th April 2022


कुछ दिनों में Tata अपने इस इलेक्ट्रिक कार की लम्बी दूरी का 2022 का वर्जन लांच करने वाली है | इस 2022 वर्जन में Tata Nexon EV में एक बड़ी बैटरी होगी जिससे इस कार की रेंज और भी ज्यादा हो जाएगी|


इंडिया में इलेक्ट्रिक वेहिकल्स में Tata Nexon EV एक लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार है | इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में Tata Nexon EV इंडिया में सबसे ज्यादा बिकती है | इंडिया के इलेक्ट्रिक कार मार्केट में Tata Nexon EV का शेयर 60% है |


ये भी पढ़ें- ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर  की तुलना 


Tata Nexon EV 2022 Facelift Price in India:


ये उम्मीद की जा रही है कि Tata अपने Tata Nexon EV के दोनों वर्जन को साथ साथ बेचेगी | 2022 का नया वर्जन पहले के मुकाबले 3-4 लाख Rs ज्यादा महंगा हो सकता है | लेकिन 18 लाख Rs की कीमत होने के बावजूद ये नया वर्जन Hyundai Kona EV और MG ZS EV से सस्ता ही होगा |

Tata to Launch Long-Range Tata Nexon 2022 on 6th April 2022


Tata Nexon EV 2022
ड्राइविंग रेंज और बैटरी पैक:


इस बढ़ी हुई रेंज से Tata Nexon EV अब  Hyundai Kona EV और MG ZS EV को अच्छी टक्कर दे पाएगी | कुछ दिनों पहले ही MG ZS EV ने बड़ी बैटरी पैक के साथ अपने कार को लांच किया था जिससे उसकी रेंज 461 km की हो गई है | अपने बढे हुए रेंज के साथ अब MG ZS EV की कीमत 22 लाख Rs (एक्स शोरूम) है | 


ये भी पढ़ें- टॉप 20 इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी इन इंडिया 2022 


वर्तमान में Tata Nexon EV की 30.2 kWh की बैटरी से ये कार एक चार्ज में 312 km तक की दूरी पूरी करती है | खबरों के अनुसार, कंपनी Tata Nexon EV के नए 2022 वर्जन में अब 40 kWh की बैटरी दे सकती है जिससे ये एक चार्ज में 400 km तक जा पाएगी | लेकिन इस बड़ी बैटरी से इस कार का वजन 100 kg तक बढ़ जाएगा |


Tata Nexon EV Facelift 2022 की डिजाइन और फीचर्स:


अगर फीचर्स की बात करें तो Tata Nexon EV 2022 वर्जन में सेलेक्टेबल रिजनेरशन मोड्स होगा जिससे ड्राइवर रिजेनेरटिव ब्रैकिंग के पावर को चुन पाएगा | इसके साथ, इस नए वर्जन में कुछ और उपदेट्स और नए एलाय व्हील्स भी होंगे | इस नए वर्जन में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम की भी उम्मीद की जा रही है | 


Frequently asked questions(FAQ)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ